मेट गाला के वेन्यू पर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और धूम्रपान की अनुमति नहीं होती। मेट गाला में सीटिंग अरेंजमेंट का सख्ती से पालन किया जाता है और उसमें 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोग ही शामिल हो सकते हैं। मेहमानों के मुंह से बदबू न आए इसलिए खाने में लहसुन, प्याज़ और धनिए का उपयोग नहीं होता।