क्यों देश की तीसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी गो फर्स्ट ने दिवालियापन के लिए किया आवेदन?
देश की तीसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी गो फर्स्ट ने बताया है कि प्रैट ऐंड व्हिटनी द्वारा इंजन की आपूर्ति नहीं किए जाने के चलते उसके 25 विमानों के उड़ान नहीं भर पाने से उसे एनसीएलटी में दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने को मजबूर होना पड़ा। बकौल कंपनी, वह अपने वित्तीय दायित्वों को पूरा कर पाने की स्थिति में नहीं है।