क्यों पेट्रोल पंप में नोज़ल के आसपास मोबाइल इस्तेमाल करना हो सकता है खतरनाक?
पेट्रोल पंप में नोज़ल के आसपास मोबाइल फोन इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है और इससे आग लग सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, मोबाइल फोन रेडियो ट्रांसमिटर होते हैं और ये विद्युतचुंबकीय तरंगें ट्रांसमिट-रिसीव करते हैं। ये तरंगें मेटल कंडक्टर्स में इलेक्ट्रिक स्पार्क उत्पन्न कर सकती हैं और स्थितियां अनुकूल होने पर इससे नोज़ल के पास आग लग सकती है।