inshorts

क्रिकेट के एक सवाल का जवाब नहीं दे पाने के लिए लता जी ने मुझे डांटा था: शर्मिला टैगोर

दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के बारे में बताया कि एक बार क्रिकेट से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर गायिका ने उन्हें डांटा था। बकौल शर्मिला, "नहीं पता होने पर...मैंने कहा, 'मेरे पति एक क्रिकेटर हैं, मैं नहीं हूं' जिसपर उन्होंने जवाब दिया...'नहीं, लेकिन फिर भी, आपको मालूम होना चाहिए इसके बारे में'।"