क्रिटिक्स ने वज़न को लेकर बॉडी शेम किया था, अनुरोध है ऐसा न करें: तमिल ऐक्टर सिंबू
तमिल ऐक्टर सिलम्बरसन टीआर उर्फ सिंबू ने कहा है कि फिल्म क्रिटिक्स ने उन्हें बॉडी शेम किया था। उन्होंने कहा, "उन आलोचकों से विनम्र निवेदन है कि किसी के लुक्स और उनके वज़न के आधार पर फिल्म की समीक्षा न करें। मैंने इस तरह की आलोचना को स्वीकार कर लिया लेकिन हर कोई इसे सहन नहीं कर पाएगा।"