क्रिस नॉथ ने खुद पर लगे रेप के आरोपों को किया खारिज; कहा- 'यह आपसी सहमति से हुआ था'

ऐक्टर क्रिस नॉथ ने खुद पर लगे 2 महिलाओं से रेप के आरोपों का खारिज कर कहा है कि यह आपसी सहमति से हुआ था। उन्होंने कहा, "जिन लोगों से मैं वर्षों पहले मिला था...उनके द्वारा लगाए गए ये आरोप बिलकुल झूठे हैं।" उन्होंने कहा, "ना का मतलब हमेशा ना होता है...यह एक ऐसी रेखा है जो मैंने नहीं लांघी।"