अभिनेता विल स्मिथ पर 10 साल के लिए ऑस्कर में जाने पर लगा बैन

ऑस्कर 2022 में कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने को लेकर अभिनेता विल स्मिथ पर ऑस्कर और अकैडमी के अन्य कार्यक्रमों में जाने पर 10 साल का बैन लगा दिया गया है। अकैडमी ने बयान में कहा कि 94वें ऑस्कर सेलिब्रेशन में स्मिथ के 'अस्वीकार्य और हानिकारक बर्ताव' से खलल पड़ा। स्मिथ ने ऑस्कर अकैडमी से इस्तीफा दे दिया था।