'क्रू' में दिलजीत का किरदार पहले मुझे ऑफर हुआ था, नहीं किया स्वीकार: ऐमी विर्क

सिंगर-ऐक्टर ऐमी विर्क ने कहा है, "शुरुआत में फिल्म 'क्रू' मुझे ऑफर की गई थी जो बाद में गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ को मिल गई।" ऐमी ने कहा, "मैंने व्यस्त शेड्यूल के कारण फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया था लेकिन मुझे इसका कोई मलाल नहीं है।" गौरतलब है, 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर ₹150 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था।