inshorts

क्रॉसिंग पर शख्स की बाइक पटरियों में फंसकर ट्रेन की टक्कर से हुई चकनाचूर, वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें इटावा में रेलवे क्रॉसिंग पर एक शख्स की बाइक पटरियों में फंसकर ट्रेन की टक्कर से चकनाचूर होती दिख रही है। घटना में बाइक चालक बाल-बाल बच गया जो कथित तौर पर रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद क्रॉसिंग पार कर रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स पर केस दर्ज हुआ है।