क्रोनोलॉजी समझिए, पहले इलेक्शन सीज़न आएगा फिर सीएए के नियम आएंगे: अधिसूचना पर ओवैसी
केंद्र सरकार ने सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना जारी कर दी जिसके बाद एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर पोस्ट किया, "आप क्रोनोलॉजी समझिए, पहले इलेक्शन सीज़न आएगा फिर सीएए के नियम आएंगे।" ओवैसी ने लिखा कि सीएए का विरोध कर रहे भारतीयों को फिर से सड़कों पर उतरना होगा।