क्लाइमेट चेंज हो गया है, अब बीजेपी के वफादार सिपाही बन गए हैं गुलाम नबी आज़ाद: कांग्रेस

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने पार्टी के पूर्व नेता गुलाम नबी आज़ाद का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आज़ाद कह रहे हैं कि वह राहुल गांधी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली नहीं देते। प्रतिक्रिया में रमेश ने कहा, "क्लाइमेट चेंज हो गया है और अब यह जनाब बीजेपी के वफादार सिपाही बन गए हैं।"