इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स असोसिएशन (IMPPA) ने 'धुरंधर' फिल्म के यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों में प्रतिबंध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। असोसिएशन ने कहा कि यह प्रतिबंध अभिव्यक्ति की आज़ादी का दमन है। गौरतलब है कि भारत में 'धुरंधर' सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।