मध्य प्रदेश के खंडवा में मानसिंह ऑयल मिल के पास सड़क किनारे बनी प्राचीन दरगाह को मंगलवार रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में JCB से 10 मिनट में ढहा दिया गया। भारी विरोध के चलते दिन भर कार्रवाई नहीं हो सकी थी। नगर निगम की गाड़ी ने मलवा हटाया और प्रशासन ने इसे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बताया है।