खाते में ₹18 बचे थे, सोच रहा था कि अगला खाना कैसे खाऊंगा: संघर्ष के दिनों पर राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव ने इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के बारे में बताया है कि एक बार उनके पास बिल्कुल पैसे नहीं बचे थे। उन्होंने बताया, "मेरे खाते में ₹18 बचे थे और दोस्त के ₹21...सोच रहे थे...अगला खाना कैसे खाएंगे।" बकौल राजकुमार, 2008 में मुंबई आने के बाद उन्हें 2010 में पहली फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' मिली थी।