खुद पीएम मोदी के 6 भाई-बहन हैं: SIR फॉर्म में 5 बच्चों की सीमा वाली खबरों पर ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एसआईआर के एन्यूमरेशन फॉर्म में कथित तौर पर सिर्फ पांच बच्चों की जानकारी ही भरने की जगह होने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "भारत में ऐसा कोई कानून नहीं जो पांच से ज़्यादा बच्चों वाले नागरिकों को वोट देने से रोकता हो...खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार में 6 भाई-बहन हैं।"