खुदकुशी की मंशा से डिवाइडर से कार ठोकने वाले अनुराग डोभाल ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट
150 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से डिवाइडर में कार ठोककर खुदकुशी करने की कोशिश करने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने घटना के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "सोचा नहीं था कि ज़िंदा रहूंगा, ये सब चमत्कार से कम नहीं...एक अनाथ हूं आज...पता नहीं आगे क्या होगा...आईसीयू से बाहर हूं और सुरक्षित हूं।"