खुदकुशी करने वाले रैपर अभिनव को पिछले साल उनकी पत्नी ने होटल में 2 महिलाओं के साथ पकड़ा था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुदकुशी करने वाले रैपर अभिनव सिंह को पिछले साल ओडिशा में उनकी पत्नी और पुलिस ने एक होटल में दो महिलाओं संग पकड़ा था। दरअसल, परिवार ने अभिनव की पत्नी और ससुरालवालों पर रैपर को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्नी ने कहा, "उनका परिवार जानता है कि मैं उससे प्यार करती थी।"