अमिताभ बच्चन के बंगले से एयरपोर्ट और मेयर दफ्तर तक, बम से उड़ाने की धमकी

'खालिस्तान नैशनल आर्मी' ने ईमेल भेजकर अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने और 31 दिसंबर तक उन्हें मारने की धमकी दी है। ईमेल में मुंबई एयरपोर्ट, मेयर ऑफिस और महालक्ष्मी रेसकोर्स को भी निशाना बनाने का जिक्र है। गुरुवार सुबह 9:11 से शाम 5:11 बजे के बीच कार बम विस्फोट की चेतावनी दी गई है।