खटिया खड़ी कर दी: महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में भारत की जीत पर अमिताभ
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को भारत के महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीतने पर ट्वीट किया, "इंडिया चैंपियन!! क्रिकेट में महिला अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन...अंग्रेज़ों को पछाड़ा। खटिया खड़ी कर दी।" अभिनेत्री तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "महिलाओं ने पहला विश्व कप जीता है। यकीन है कि आगे भी जीतती रहेंगी। अभी तो बस शुरुआत है।"