inshorts

खबरों को तुरंत हटाएं: शादी से जुड़े तबू के बयान को गलत तरीके से छापने पर मीडिया से उनकी टीम

शादी को लेकर ऐक्ट्रेस तबू के बयान को गलत तरीके से छापने पर उनकी टीम ने मीडिया की आलोचना की है। टीम ने कहा, "उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा कि उनकी शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। लोगों को गुमराह करना नैतिकता का गंभीर उल्लंघन है।" टीम ने कहा, "हमारी मांग है कि ये वेबसाइट्स मनगढ़ंत खबरों को तुरंत हटाएं।"