खबरों में दावा- 'पॉलीमॉर्फस लाइट...' का इलाज कराने यूएस गईं समांथा; उनकी टीम ने किया खंडन

ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के मैनेजर महेंद्र ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि ऐक्ट्रेस त्वचा से जुड़ी बीमारी 'पॉलीमॉर्फस लाइट इरप्शन' का इलाज कराने के लिए अमेरिका गई हैं। इन खबरों को लेकर महेंद्र ने कहा, "ये सब सिर्फ अफवाहें हैं।" हालांकि, उन्होंने समांथा के अमेरिका जाने का कारण नहीं बताया।