inshorts

बढ़ते AQI में क्या अब घर पर भी है मास्क लगाने की ज़रूरत? डॉक्टर ने बताया

बढ़ते AQI के बीच घर के अंदर भी मास्क लगाना हर किसी के लिए ज़रूरी नहीं है। गुरुग्राम में डॉक्टर कुलदीप कुमार ग्रोवर ने बताया कि घर की हवा साफ हो तो मास्क की ज़रूरत नहीं है। हालांकि अस्थमा, COPD, एलर्जी और दिल से जुड़ी बीमारियों से परेशान मरीज़ों को सावधानी बरतनी चाहिए। हवा खराब होने पर N95 मास्क मददगार है।