खराब से खराब बाज़ार में भी हर 5 साल में दोगुना हो सकता है पैसा: दिग्गज निवेशक रामदेव अग्रवाल

दिग्गज निवेशक रामदेव अग्रवाल ने कहा है, "अगर आपको पता है कि कोई चीज़ चक्रवृद्धि ब्याज के ज़रिए कितनी तेज़ी से बढ़ रही है तो आप भविष्य के बारे में अनुमान लगा सकते हैं जो अपने में काफी अहम है।" उन्होंने कहा, "बाज़ार में चाहे कितनी उथल-पुथल क्यों न हो, हर 5 साल में आपका पैसा दोगुना हो सकता है।"