कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के साथ चर्चा करने की तैयारी की है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की साझा रणनीति बनाने और सभी दलों को एकजुट करने पर ज़ोर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि महिला आरक्षण का समर्थन किया जाएगा लेकिन इसे परिसीमन से जोड़ने का विरोध होगा।