'ज्ञानेश कुमार BJP के एजेंट थे, हैं और रहेंगे'; कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने लगाया गंभीर आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 'BJP का एजेंट' बताते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। खरगे ने कहा कि ज्ञानेश बीजेपी के एजेंट थे, हैं और रहेंगे। CWC की बैठक में खरगे ने मतदाता सूची में बदलावों को 'वोटबंदी' करार दिया और पारदर्शिता को लेकर पांच मांगें रखी हैं।