inshorts

खरगे ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को मज़ाक में बुलाया 'चाणक्य', ठहाके से गूंज उठा सदन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में अपनी पार्टी के नेता जयराम रमेश को मज़ाक में 'चाणक्य' कहा जिसका वीडियो सामने आया है। खरगे की टिप्पणी से सदन ठहाकों से गूंज उठता है। खरगे ने यह टिप्पणी तब की जब जयराम ने उन्हें उनके भाषण के दौरान टोका। बीजेपी ने इस क्लिप को शेयर कर कांग्रेस पर तंज़ कसा है।