मोदी जाएंगे, तभी लोकतंत्र बचेगा; रामलीला मैदान में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में कहा कि पीएम मोदी जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा। उन्होंने महाराष्ट्र, बिहार और यूपी सरकारों पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये सरकारें जनता के वोट से नहीं, बल्कि खुद को खुद चुनकर सत्ता में आई हैं।