खरगे कहने के कांग्रेस अध्यक्ष हैं, रिमोट कंट्रोल किसी और के हाथ में है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर कहा है, "अधिवेशन में सबसे सीनियर और पार्टी अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन) खरगे थे, वहां धूप थी लेकिन छाते का सौभाग्य उनकी बगल में किसी और नेता को मिला।" उन्होंने कहा, "कहने को खरगे अध्यक्ष हैं लेकिन उनसे हुए बर्ताव को देखकर दुनिया समझ रही है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।"