inshorts

खरगे के बेटे ने पीएम को कहा 'नालायक बेटा'; बीजेपी अध्यक्ष नड्डा बोले- मानसिक दिवालियापन है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नालायक बेटा' कहा जिसको लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। प्रियांक खरगे के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन से गुज़र रही है। पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव हार चुकी है इसलिए उनमें बौखलाहट है।"