मध्य प्रदेश के खरगौन में राम नवमी के दिन हुई हिंसा के मामले में 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "दंगाइयों को लगातार चिह्नित किया जा रहा है...जिन घर से पत्थर आए हैं उन घर को पत्थरों का ढेर बनाएंगे।" बकौल मंत्री, हिंसा में एसपी और 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।