छत्तीसगढ़ के मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने एक पत्रकार के 'जर्जर सड़कों' के सवाल पर कहा है, "सुधार करने की प्रक्रिया चल रही है...प्रयास कर रहे हैं कि सड़क जल्दी बन जाए।" उन्होंने कहा, "जहां खराब सड़कें होती हैं, वहां लोगों की मौतें कम होती हैं और जहां अच्छी सड़कें बन जाती हैं वहां रोज़ाना ऐक्सीडेंट होते हैं।"