आईपीएल 2023 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद ने आरसीबी के विराट कोहली का कैच कई कोशिशों में पूरा किया और इस दौरान गेंद उनके चेहरे पर भी जा लगी। आईपीएल ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "खलील अहमद के हाथों में सुरक्षित।" मैच में कोहली 55(46) रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हो गए।