खाद्य नली की दुर्लभ बीमारी के चलते पुणे की महिला की हुई सर्जरी, 6 माह बाद खाया खाना
पुणे की एक 30-वर्षीय महिला खाद्य नली की दुर्लभ बीमारी के चलते करीब छह महीने बाद ठोस खाना खा पाई है। इस विकार को ठीक करने के लिए डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला की खाद्य नली को बढ़ाया। बकौल रिपोर्ट्स, बीमारी के कारण महिला गंभीर रूप से कुपोषित हुई और छह महीने में उसका वज़न 16 किलोग्राम घट गया था।