खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्या के चलते पाक की टी20 विश्व कप की टीम का एलान टला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म संबंधी समस्याओं के चलते अपनी टी20 विश्व कप 2024 की टीम का एलान टाल दिया है। 'पीटीआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान 23 या 24 मई को अपनी टीम की घोषणा करेगा। बकौल रिपोर्ट, चयनकर्ता मोहम्मद रिज़वान, आज़म खान, इरफान खान और हारिस रऊफ की चोटों से चिंतित हैं।