डर्बीशायर (यूके) में एक सुपरमार्केट की खिड़की तोड़ते हुए एक कार अंदर जा घुसी जिससे वहां रखा सामान ज़मीन पर बिखर गया। पुलिस ने कार की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "जांच जारी है लेकिन शुरुआती सीसीटीवी जांच में खराब ड्राइविंग की बात सामने आई है।" बकौल पुलिस, "किसी को चोट नहीं आई लेकिन भारी नुकसान हुआ है।"