सारण (बिहार) लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने गुरुवार को एक जनसभा में अपनी प्रतिद्वंद्वी आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य का चुनावी हलफनामा दिखाया। रूडी ने कहा, "जो खुद को छपरा की बेटी कहती हैं उनका पता पटना का है। जो यहां का रहने वाला नहीं है उसका छपरा की धरती पर वोट मांगने का अधिकार नहीं है।"