inshorts

खुद टॉयलेट साफ कर रहा हूं, अपने लिए चाय-कॉफी बना रहा हूं: कोविड-19 होने पर अमिताभ

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित होने पर बताया है कि वह अपने सभी काम खुद से कर रहे हैं। उन्होंने ब्लॉग में लिखा, "कोविड-19 के चलते खुद बिस्तर ठीक कर रहा हूं...टॉयलेट (और) फर्श साफ कर रहा हूं...अपने लिए चाय-कॉफी बना रहा हूं।" बकौल अमिताभ, "अच्छा लगा...घर के स्टाफ पर से निर्भरता कम हो रही है।"