खुद पर हो रहे निजी हमले से लेकर आरक्षण और केजरीवाल के मुद्दे तक...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत हमलों से लेकर आरक्षण खत्म करने के विपक्ष के आरोपों और जम्मू-कश्मीर आर्टिकल 370, ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग के आरोप जैसे कई मुद्दों पर खुलकर अपना नजरिया रखा। ANI से बातचीत में निजी हमलों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष कुंठित हो गया है और गाली देना उसके स्वभाव में शामिल हो गया है।