पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने गुरुवार को कहा, "सुना है आतंकियों ने मुझे मारने की धमकी दी है...उनका कहना है मैं यहां (जम्मू-कश्मीर) आने से पहले (केंद्रीय मंत्री) अमित शाह व (एनएसए) अजीत डोभाल से मिला।" आज़ाद ने आगे कहा, "मैं जिंदगी में कभी डोभाल से नहीं मिला...खुदा कसम...हां, शाह से काम के सिलसिले में मुलाकात होती थी।"