खुफिया विभाग की नाकामी: शरद पवार के घर के बाहर हुए प्रदर्शन पर अजित पवार
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की ओर से एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर के बाहर हुए प्रदर्शन को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री व उनके भतीजे अजित पवार ने खुफिया विभाग की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है। मामले में अब तक 100+ गिरफ्तार हुए हैं।