खुला छोड़ देते तो बीजेपी को झारखंड के विधायकों को खरीदने का मौका मिल जाता: छत्तीसगढ़ के सीएम

झारखंड में राजनीतिक संकट की खबरों के बीच राज्य की गठबंधन सरकार के विधायकों को रायपुर शिफ्ट किए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, "झारखंड के विधायकों के यहां आने से...वे (बीजेपी) चिंतित हैं।" उन्होंने कहा, "अगर विधायकों को झारखंड में खुला छोड़ देते तो...बीजेपी को मौका मिल जाता उन्हें खरीदने का...उन्हें ₹20 करोड़ देने का।"