खुशी मिलती है जब लोग मुझे मेरे किरदार के नाम से बुलाते हैं: दिव्येंदु शर्मा

अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने कहा है कि जब लोग उन्हें उनके किरदारों के नाम से बुलाते हैं तो उन्हें बेहद अच्छा लगता है। उन्होंने कहा, "सिर्फ सीरीज़ देखने तक ही नहीं...बल्कि मैंने लोगों पर उससे भी अधिक समय के लिए...प्रभाव छोड़ा है जो मुझे संतुष्टि देता है। 'मिर्ज़ापुर' और 'बिच्छू का खेल' जैसे शोज़...अपने कंटेंट के लिए जाने जाते हैं।"