खुशी है कि बिहार को लूटने वालों को सज़ा हो रही है: लालू के दोषी करार होने पर सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने चारा घोटाला के पांचवें मामले में लालू यादव के दोषी पाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे खुशी है कि जिन लोगों ने बिहार को लूटा उनको सज़ा हो रही है।" उन्होंने कहा, "वह हंसी-मजाक कर मीडिया में बने रह सकते है...लेकिन अब राजनीति में उनका कोई प्रभाव नहीं रह गया है।"