खूबसूरत सफर: फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने पर अभिनेता सूर्या
अभिनेता सूर्या ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने पर ट्वीट किया है, "सचमुच खूबसूरत और खुशनुमा 25 साल...सपने देखें और विश्वास रखें...आपका सूर्या।" मणिरत्नम की फिल्म 'नेरुक्कु नेर' (1997) से डेब्यू करने वाले तमिल अभिनेता सूर्या ने अपने करियर में 50 से अधिक फिल्में की हैं। उन्हें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।