खेद है कि पीएम मोदी को लौटना पड़ा, हम उनका सम्मान करते हैं: सुरक्षा में चूक पर पंजाब के सीएम

सुरक्षा में चूक होने का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोज़पुर (पंजाब) में अपनी रैली रद्द कर लौटने पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खेद जताया है। सुरक्षा में चूक होने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, "हम अपने पीएम...का सम्मान करते हैं।" बकौल चन्नी, स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आने के चलते उन्होंने पीएम को रिसीव नहीं किया।