खेला के अम्पायर 'हम' थे: बिहार में हुए फ्लोर टेस्ट को लेकर जीतन राम मांझी
बिहार विधानसभा में सोमवार को हुए फ्लोर टेस्ट में एनडीए की जीत के बाद 'हम' संस्थापक जीतन राम मांझी ने X पर लिखा है, "खेला के अम्पायर 'हम' थे और दूसरे लोग (विपक्षी दल) बिना अम्पायर के खेला करना चाहते थे।" उन्होंने आगे लिखा, "बिना अम्पायर के निर्देश के खेला कीजिएगा तो अपना ही नुकसान होगा और वही हुआ।"