inshorts

गैंगस्टरों का पसंदीदा हथियार क्यों बन गई है तुर्किये की ज़िगाना पिस्टल?

सिद्धू मूसेवाला, अतीक अहमद और बाबा सिद्दीकी की हत्या समेत अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग में तुर्किये निर्मित ज़िगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। बकौल पुलिस, एक बार में 15 से ज़्यादा राउंड फायरिंग, जाम होने की कम संभावना और सटीकता के चलते यह पिस्टल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के गैंगस्टरों में लोकप्रिय है।