गैंगस्टर आफरीदी इथियोपिया से हुआ डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया

पंजाब पुलिस की AGTF ने 'ऑपरेशन शहीद' के तहत 30+ मामलों में वांछित गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ आफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट कराया है। उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। फर्ज़ी पासपोर्ट के ज़रिए भागा आफरीदी UAE, केन्या, अंगोला होते हुए इथियोपिया पहुंचा था। बकौल रिपोर्ट्स, 10 महीने के ऑपरेशन में INTERPOL के 7 रेफरेंस जारी हुए थे।

Load More