गैंगस्टर जैसी जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले गायकों को अपराधी माना जाए: हरियाणा के DGP
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने रविवार को कहा कि संगीत और वीडियो के माध्यम से युवाओं में गैंगस्टर जैसी जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले गायकों को अपराधी माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोग युवाओं को उनके माता-पिता और शिक्षकों की ओर से दी गई शिक्षा तथा समाज के अनुशासन की मिनटों में धज्जियां उड़ा देते हैं।