गुंडों को कौन बचा रहा है? दुलारचंद हत्याकांड पर तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मोकामा (बिहार) में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या पर चुनाव आयोग को घेरा है। उन्होंने कहा, "गुंडों को कौन बचा रहा है? इसका संज्ञान लेना चाहिए।" उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह का नाम लिए बिना कहा, "कोई हथियारों के साथ 40 गाड़ियों का काफिला लेकर कैसे घूम सकता है?"

Load More